अजय जॉर्ज जयशंकर मोनू बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कटनी जिले में कांग्रेस के प्रकोष्ठो का विस्तार करते हुए कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रकोष्ठ विभाग के प्रभारी कांग्रेस के प्रकोष्ठों के महत्वपूर्ण जिम्मेवारी की घोषणा की गई है l
जिसमें कटनी जिला कांग्रेस कमेटी फुटकर लघु व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर अजय कछवाहा, जिला सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पद पर जॉर्ज डेविड इसी प्रकार कटनी नगरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर विजयराघवगढ़ के पार्षद जयशंकर उरमालिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है कटनी जिला कांग्रेस कमेटी खेल- खिलाड़ी प्रकोष्ठ पर सिलोडी के सौरभ मोनू राय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है l
उक्त सभी नियुक्तियों पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खंपारिया बड़वारा क्षेत्र के विधायक विजय राघवेंद्र सिंह बसंत भाई ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनकी नियुक्ति से कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का विस्तार होगा व जल्द ही अपने-अपने प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन कर मैदानी स्तर पर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण कार्यक्रम चलाएंगे l



