पत्रकारों ने संगठित और संघर्षशील रहने का लिया संकल्प, प्रेस क्लब सिहोरा की हुई आवश्यक बैठक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l प्रेस क्बल सिहोरा की शनिवार को यूफोरिया रेस्टारेंट में आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रेस क्लब सिहोरा के पत्रकारों ने संगठित और संघर्ष के साथ निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करने का संकल्प लिया, वहीं प्रेस क्लब सिहोरा के अध्यक्ष अहसान अंसारी ने कहा कि हमें एक दूसरे की बुराईयां न कर संगठित रहते हुए नगर एवं समाजहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए, यही पत्रकारिता का सच्चा धर्म है ।
बैठक में सिहोरा जिला, नगर विकास में सभी जनप्रतिनिधियांे के चर्चा करने, शहर में लगातार भारी वाहनो के आवाजाही पर रोक, जल निकासी एवं जल संकट, शहर में साफ-सफाई सहित अन्य विषयो पर प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा कर इसके शीघ्र निराकरण कराने की बात जोर दिया। प्रेस क्लब की बैठक में सतेंद्र तिवारी, अनिल अग्रवाल, सुनील तिवारी, प्रशांत वाजपेई, नरेश चौहान, अनिल जैन, चंद्रमणि त्रिपाठी, गंगा पटेल, रिजवान मंसूरी, पवन यादव, सचिन पांडे, उमेश विश्वकर्मा, मनीष श्रीवास, दिनेश सोनी सहित अन्य पत्रकार बैठक में उपस्थित रहे।



