मध्य प्रदेशविधिक सेवाहेल्थ

विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा द्वारा सब जेल सिहोरा में विधिक साक्षरता शिविर एवं बन्दियों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया जिसमें माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा सैफी दाऊदी द्वारा बन्दियों को विधिक सहायता एवं अपराध से दूर रहकर अच्छा जीवन जीने के लिये प्रेरित किया गया। मेडिकल कॉलेज जबलपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा मेडिसिन विभाग से डॉ पंकज असाटी, डॉ रूपांशु मेहरा, सर्जरी विभाग से डॉ संजय मुवेल, डॉ नरेश लोधी, मानसिक रोग विभाग से डॉ मेहक गोयल, डॉ पूजा धुर्वे, रेडियोथेरेपी विभाग से डॉ पिंकी सहरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मोहनी पटेल, ईएनटी विभाग से डॉ शैलेश सिसोदिया, चर्म रोग विभाग डॉ सुशील यादव, न्यूरोलॉजी विभाग डॉ विपिन राय, डॉ अंकुर बंसल, अस्थि रोग विभाग डॉ अंकुर बंसल, डॉ प्रदीप पटेल, रेडियोथेरेपी से डॉ प्रीति सोलंकी, डॉ अविनाश धाकड़, सिविल अस्पताल सिहोरा से डॉ राघवेंद्र त्रिपाठी, डॉ आकांक्षा, जेल फार्मासिस्ट अपेक्षा शर्मा, एवं अन्य टेक्निकल स्टॉफ द्वारा सभी 87 बन्दियों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कोई भी बन्दी किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित नहीं पाया गया। विधिक सेवा समिति सिहोरा के अन्य पदाधिकारी एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा । माननीय न्यायाधीश द्वारा जेल की भोजन, साफ सफाई एवं जेल की अन्य व्यवस्थाओं के लिये जेलर दिलीप नायक की तारीफ की। जेलर दिलीप नायक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button