मध्य प्रदेश
जंगली जानवर के हमले से सनुआ रजक की मौत
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। सैलवाड़ा निवासी सनुआ रजक जब अपने घर से जंगल पत्ती तोड़ने लगभग 4-5 दिन पहले निकले थे। और जब घर नहीं लौटे तब परिजनों के द्वारा खोजबीन कर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और सनुआ रजक के परिजनों के द्वारा भी लगातार खोजबीन की जा रही थी। जब परिजनों के द्वारा जंगल में खोजबीन की गई तब बदबू आने पर परिजन शव के पास पहुँचे और जब देखा तो मृत पड़े व्यक्ति की शिनाख्त परिजनों के द्वारा सनुआ रजक की गई। संभवत सनुआ रजक के ऊपर जंगली जानवर के द्वारा हमला किया गया है। जिससे सनुआ रजक मौत हुई है। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है।



