मध्य प्रदेश

साहू समाज ने सीएम का स्वागत कर जताया आभार

सिलवानी। प्रदेश में तेलघानी बोर्ड के गठन के लिए जिला एवं सिलवानी विधानसभा क्षेत्र से साहू समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। इसके लिए समाजजन मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और पुष्पहार से सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया।
इस अवसर पर साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सचिव अध्यक्ष श्याम साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू, प्रदेश अध्यक्ष नारायण साहू, कृपाराम साहू खरगोन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गायत्री साहू नगरिया, नगर मंडल अध्यक्ष बेगमगंज कमल साहू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हर्षित साहू बम्हौरी, राधेश्याम साहू सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button