मध्य प्रदेशराजनीति

सरकार की योजनाएं हर बूथ तक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, रामपाल सिंह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

बेगमगंज । भारतीय जनता पार्टी का 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरूवार को क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने बेगमगंज मंडल के बूथ क्रमांक 49, 50, 51, 52, 53 स्थित श्याम नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन को सुना और स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह आज पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के अभियान में जुटी हुई है। सरकार की योजनाएं हर बूथ तक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन शुभम दुबे ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, जिला मंत्री सुरेश ताम्रकार, पार्षद ओंकार साहू, महेश साहू, भगवान सिंह ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, सत्यजीत दुबे, राजकुमारी शाक्या, विमल जैन, हरिनारायण लोधी, परसोत्तम कुशवाहा, प्रताप ठाकुर, बृजबाई गौर, सुनीता कुशवाहा, सीमा बाई सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button