मध्य प्रदेश
CM Shivraj के लाडली बहना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया
सिलवानी । शनिवार को लाडली बहना योजना के अंतर्गत शाम 6 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के लाडली बहना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्राम पंचायत सिमरिया खुर्द एवं ग्राम पंचायत सिंहपुर में दिखाया गया जिसमें ग्राम पंचायत सिंहपुर में सरपंच सतपालसिंह राजपूत, रामकुमार रघुवंशी एवं सचिव प्रदीप सिंह राजपूत एवं समस्त आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत सिमरिया खुर्द में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह, राजपूत, संग्राम सिंह राजपूत, सरपंच शाहोदरा वाई, गोपालसिंह राजपूत, सचिव महिपाल सिंह राजपूत, अंकित आचार्य, रोज़गार सहायक यशवंत सिंह राजपूत समस्त आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, चौकीदार एवं लाडली वहना उपस्थित रही। ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम दिखाया गया।



