मध्य प्रदेश

लोक नृत्य पर जमकर थिरके स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और विधायक रामपालसिंह

रायसेन । मुख्यमंत्री लाडली बहना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर रायसेन के वन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुरम चौधरी, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह सम्मिलित हुए तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल संवाद सुना व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1-1 हजार की राशि अंतरित की।
इस असवर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री और विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने भी कलाकारों के साथ लोक नृत्य किया। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भी नृत्य करते नजर आए।
इस अवसर पर रायसेन जिले की संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा तथा कलेक्टर अरविंद दुबे व अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाडली बहना उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button