निगरानी व जांच समिति के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की कुटीरो की जांच हो, गरीबों की कुटीरे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । गरीब जरूरतमंदों आवासहीनो कच्ची झोपड़ी कच्चे मकानों में निवास करने वाले हितग्राहियों को प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों को सौगात देते हुए एक अभिनव योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत की है जिसके तहत उन्हें पक्के मकान शौचालय आदि की संपूर्ण व्यवस्था के साथ निवास करने का मौलिक हक प्रदान किया हुआ है। जो गरीब जिंदगी भर झुग्गी झोपड़ी में रहा हो उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका भी कभी पक्का मकान भी बनेगा उनके सपनों को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच व नजरिया काबिले तारीफ है प्रधानमंत्री ने जिस शिद्दत से यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर लागू की है उसके परिणाम अनुकूल नहीं जान पडते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के राज में चल रही भारी भ्रष्टाचार की दुकानों में अधिकारी कर्मचारी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाई गई गरीबो की कुटीरे हैं जो बरसों से आधी अधूरी अपूर्ण बनी हुई पड़ी हुई हैं इनकी जांच व निगरानी हेतु उच्च अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं ली परिणाम स्वरूप गरीबों की कुटीरे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हितग्राहियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनकी स्वीकृत कुटीर में शुरू से लेकर अंत तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार हुआ है जिसका परिणाम है कि उनकी कुटीर आज भी अपूर्ण बनी चिड़ा रही हैं सूची के अनुसार कुटीरो का निर्माण होने के बावजूद भी ग्राम पंचायतों में पदस्थ सचिव रोजगार सहायक और दलालों ने गरीबों की मजबूरी और भोलेपन का खूब लाभ उठाया इसी लाभ के चलते गरीबों की कुटीरों की न छाप हो सकी और न ही छत ढले गरीब गरीब ही रह गया सबसे ज्यादा चिंता का विषय तो यह कि पंचायत से लेकर तहसील और जिला तक के अधिकारी अंध मूक बधिर बने बैठ रहे जिन्होंने गरीबों की कुटीरो की तरफ देखा ही नहीं गौरझामर सर्किल की ऐसी अनेकों ग्राम पंचायतें हैं जिनमें सचिव सरपंच रोजगार सहायकों द्वारा कुटीर निर्माण में छाप हेतु आई अंतिम किस्त अपने अपने खातों में अथवा अपने चहेतों के खाते में डलवा कर कुटीरो की आई शासकीय राशि बपौती समझ कर हड़प ली। प्रधानमंत्री की गरीबों के हित में आई यह महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास की कुटीरे की किस तरह से धज्जियां उड़ाई गई इसके प्रमाण ग्राम पंचायतों में बनाई गई अनाप-शनाप व फर्जी भ्रष्टाचारी कुटीरो में भलीभांति देखने को मिल सकती हैं स्वीकृत कुटीर की राशि पूरी निकालने के बाद आधी अधूरी पड़ी कुटीरों के हितग्राही गरीबों ने देश के सहिष्णु कुशाग्र बुद्धि के धनी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी से गुजारिश की है कि उनके द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो कुटीर गरीबों को दी गई हैं उनकी समीक्षा जांच परीक्षण शीघ्र कराये जावे जिससे कुटीरों के निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार अनियमितताएं लापरवाही मनमानी की पोल खुल सके तथा गरीबों को न्याय के साथसाथ आवास योजना की कुटीर अपने बुनियादी लक्ष्य स्वरूप के साथ समुचित ढंग से पात्रतानुसार मिल सके जनापेक्षा है प्रधानमंत्री महोदय इस और शीघ्र ही ध्यान देकर कारगर कार्रवाई शीघ्र करेंगे।



