मध्य प्रदेश

बाकल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

नाबालिक से लेकर युवा वर्ग इसकी गिरफ्त में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश कटनी जिले के बहोरीबंद अन्तर्गत आने वाले बाकल क्षेत्र में आधुनिक युग का नशे पर प्रचलन जोरो पर जहाँ बड़े बुजुर्गों से युवाओं किशोरों तक नशे का प्रचलन जोरो पर है , आज समाज का हर वर्ग किसी ना किसी नशे की गिरफ्त में है, जहाँ एक ओर नशे की वजह से देश मे प्रतिदिन हजारों मौते होती है, वही लाखो लोग किसी ना किसी गंभीर बीमारी की चपटे में आ रहे है, नशे का सेवन कर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी लाखो पार हो जाता है वही घायल होकर असमय लोग कालकलवित हो जाते है। साथ ही उनका जीवन तो खराब होता ही है। साथ ही उनके परिवारजनों का जीवन भी संकटमय हो जाता है । इन सभी लोगो को नशे से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में बाकल पुलिस के द्वारा शुक्रवार को बस स्टैंड के अवन्ति तिराहे पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान भविष्य में नशे के सेवन करने से उनको होनी वाली हानियों से अवगत कराया एवं नशा छोड़ने हेतु शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम के दौरान सहायक उपनिरीक्षक भूरेलाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक बुद्धू कुमार, अंकित कनोजिया, दिलीप कोल सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button