मध्य प्रदेश

अव्यवस्थित, अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारी, अधिकारी, और जनप्रतिनिधि के बीच बैठक संपन्न

अधिकारियों ने दिए दिशा निर्देश, व्यापारियों ने भी भरपूर सहयोग देने का दिया आश्वासन
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर में फैले अव्यवस्थित अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था को सुधारने को लेकर नगर के थाना प्रांगण स्थित सभागार में पुलिस प्रशासन के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, थाना प्रभारी आशीष सप्रे, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष हीरेंद्र मालवीय, मनोज राय, नगर परिषद के बीएस मालवीय, केशव सोनी, दीपक चांडक, दीपक वर्मा, अंकित जैन, अनूप जैन, नयागांव वाले सोनी, पिंटू जैन आदि मौजूद रहे। बता दें कि नगर के छोटा बाजार, बड़ा बाजार, मेन मार्केट, नवीन टॉकीज, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर फेले अव्यवस्थित अतिक्रमण और व्यापारियों और छोटे छोटे दुकानदारों के द्वारा अपने निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में शासकीय भूमि पर सामान रखने एवं जगह जगह व्यवस्थित तरीके से लगने वाले हाथ ठेलो के कारण अतिक्रमण के साथ-साथ आवागमन प्रभावित होता है जिसको लेकर नगर में पूर्व में होने वाली शांति समिति की बैठक में यह मुद्दा कई बार उठ चुका है। किंतु हर बार मुद्दा, मुद्दा बनकर ही रह गया लेकिन आज दिनांक 4 जुलाई दिन मंगलवार तक किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी ।
इस दौरान थाना प्रभारी आशीष सप्रे के द्वारा कहा गया कि नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने में यह जरूरी है कि व्यापारी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें उन्होंने कहा कि आपकी निर्धारित सीमा से बढ़कर आपके द्वारा शासकीय भूमि पर रखे जाने वाला सामान और एड बोर्ड के कारण यातायात प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में बाजार में जाम की स्थिति भी बनती है।
इस दौरान थाना प्रभारी ने दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की रिपेयर एवं क्वालिटी को लेकर बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि आपके दुकान के सामने कैमरे तो लगे हैं लेकिन दुकान का सामान कैमरों के सामने लटका दिया जाता है जिससे कोई भी अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है।
अतिक्रमण को लेकर मीटिंग में सिर्फ बड़े व्यापारियों ने सड़कों पर छोटे व्यापारियों द्वारा लगाए जाने वाले हाथ ठेलों को हटबाय जाने की मांग की गई। परंतु अपने द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण नजर अंदाज किया गया।आवागमन को सुचारू रूप से संचालित होने के लिए थाना प्रभारी ने कहा की मालवाहक वाहन बाजार में प्रवेश ना करें इसके लिए जरूरी है कि आने वाले वाहन पिपरिया रोड सहित अन्य ऐसे स्थान जहां पर खाली है वहां पर खाली करवाकर हांथ ठेलों के माध्यम से दुकानों पर सामान पहुंचाया जाए।कहा कि बाजार में प्रवेश करने वाले 3 मार्गों पर लगेंगे बैरीकेट इस दौरान निर्णय लिया गया कि बाजार में प्रवेश करने वाले मुख्य तीन मार्ग जिसमें पुराना बस स्टैंड से नवीन टॉकीज प्रवेश मार्ग पर लोहे के बड़े बैरिकेट्ड लगेंगे जिनकी ऊंचाई इतनी होगी जिसमें से कि स्कूली वाहन और एंबुलेंस सुगमता से निकल सके। जिसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के द्वारा बीएस मालवीय को इन मार्गों पर वेरीकैट्स लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अपील की गई की सभी व्यापारी संघ नगर पंचायत एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button