दिन दहाड़े रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुआ चोर

रिपोर्ट : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मामला जबलपुर जिले के मझौली थाना के अंतर्गत का है जहां पर एक चोर द्वारा पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बाजार प्लाट स्थित शारदा ज्वेलर्स की दुकान में बनखेड़ी निवासी एक महिला ने सोने चांदी के जेवरात खरीदने के लिए दुकान पहुँची लेकिन अज्ञात चोरों द्वारा महिला की रैकी की गई जिससे चोर महिला का पीछा करते-करते शारदा ज्वेलर्स बाजार प्लाट की दुकानों पहुंच गया कुछ देर तक दुकान में खड़ा था लेकिन ना कि दुकानदार और ना महिला समझ पाई और आंख में मिचोली करके पैसों से भरा बैग लेकर दो पहिया वाहन से फरार हो गया। मामले की सूचना जैसे ही मझौली थाने में लगी तो पुलिस द्वारा सभी तरफ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और नाकाबंदी की गई।
अभिलाष मिश्रा, थाना प्रभारी मझौली का कहना है कि घटना की जानकारी जैसे मुझे प्राप्त हुई मैंने सभी थानों में सूचना से अवगत कराया और नाकेबंदी करा दी गई जल्द से जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।



