मध्य प्रदेश
शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गौरझामर की नवीन बिल्डिंग हेतु एक करोड़ तिरेपन लाख रुपए स्वीकृत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय गौरझामर की करीब एक सदी पुरानी जर्जर हाल बिल्डिंग के स्थान पर नवीन भवन के निर्माण हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक करोड़ 53 लाख रुपयों की राशि स्वीकृत की है ।
स्कूली छात्राओं की सुविधा सुरक्षा व सहूलियत की दृष्टि से ग्राम वासियों ने नवीन बिल्डिंग निर्माण हेतु महाराणा प्रताप नगर गौरझामर से लगी हुई कोटवार वाली भूमि के शीघ्र आवंटन हेतु कलेक्टर सागर से आदेश करने का निवेदन किया है बता दें कि यह जगह है बच्चियों की दृष्टि से सुरक्षित नजदीक तथा सुविधाजनक है कलेक्टर महोदय सागर गौरझामर की समस्या का समाधान शीघ्र कर बिल्डिंग निर्माण में सहयोग करें जिससे छात्राओं को यहां हो रही परेशानी दूर हो सके।



