मध्य प्रदेशराजनीति

भारतीय जनता पार्टी के 10 मंडल मीडिया प्रभारी घोषित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर , जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार तथा पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की सहमति व मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी के 10 मंडलों के मीडिया प्रभारियों की घोषणा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने की है।
जिले के बाड़ी मंडल सुरेश पाल, बरेली ग्रामीण मंडल विपिन भार्गव, बरेली नगर नीरज बिदुआ, भोजपुर मंडल गजेंद्र साहू, सुल्तानपुर मंडल रोहन पिल्लई, भारकच्छ मंडल सुमित ठाकुर, ओबैदुल्लागंज सुरजीत सिंह चौहान, उदयपुरा संजय बड़कुल, सुल्तानगंज विनीत खरे और बेगमगंज ग्रामीण मंडल वीरेंद्र राजपूत को मंडल मीडिया प्रभारी बनाया है।

Related Articles

Back to top button