मध्य प्रदेश

समाज के अंतिम छोर के पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचाकर उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है: विधायक रामपाल सिंह

विकास पर्व के दौरान लगभग 24 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज जनपद के ग्राम ऊमरखोह, फतेहपुर, मऊखेड़ा खुर्द, करहौला में विकास पर्व के तहत क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह द्वारा 23 लाख 91 हजार रू की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया साथ ही मुख्यमंत्री युवा अन्यदूत योजना के अंतर्गत चयनित 2 हितग्राहियों को वाहन की चाबी वितरित कर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया तथा जाति प्रमाण पत्र और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
विधायक रामपाल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन विकास मूलक और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचाकर उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम मुख्यमंत्री श्री चौहान की सरकार में किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न वितरण अनेक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचाकर उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की आयुष्मान योजना के लाभ से हर पात्र व्यक्ति हर साल 5 लाख का इलाज फ्री करवा सकता है। इसके अलावा संबंल योजना भी हितकारी योजना है। इसमें 2 – 4 लाख रुपए देने का प्रावधान है। नौजवानो को नौकरी मांगने वाला नही बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। इसलिए सीखो कमाओ योजना बनाई है। इसमें कई युवा लाभान्वित होंगे। स्व सहायता समूह को भी ऋण दिया जा रहे है। जिससे हम उनकी आमदनी काम से काम 10 हजार रुपए महीना कर सके और उन्हें मुख्यमंत्री जी की कोशिश है की हर बहन को 10 हजार रुपए महीना कमाने वाली बनाना है और महिलाएं सक्षम होगी। इसके अलावा उज्ज्वला योजना से हमारी बहनों धुंए से निजात मिली है। जिले में स्वामित्व के पट्टे भी वितरित किए जा रहे है। जिससे लोगो को मालिकाना हक मिल रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा कन्या पूजन तथा द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सरपंच संघ अध्यक्ष भगवान सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, सरपंच भगवान सिंह गौर, अनिल यादव सोठिया, बाबू सेन, जनपद सीईओ आशीष जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button