श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के शिवालय मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन 23 से 29 जुलाई तक किया जा रहा है जिसको लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।
परषोत्तम मास के पावन पर्व पर कुलदीप श्रीवास के पिता स्व. छगनलाल श्रीवास एवं माता लक्ष्मीबाई श्रीवास व धर्मपत्नी अभिलाषा (नीतू श्रीवास) की पुण्य स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानगंगा यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन धाम उत्तर प्रदेश से पधारी भारती दीदी श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण कराएंगी।
कथा को लेकर रविवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड से सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली गए जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी वही युवा गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा नया बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड होती गांधी बाजार स्थित शिवालय मंदिर पहुंची जहां व्यासपीठ की स्थापना की गई।
कलश यात्रा में विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, पार्षद अजय जैन प्रवीण जैन गुलाब रजक विशेष रूप से शामिल हुए और कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
वही कार्यक्रम को व्यवस्थित करने के लिए रजनीश ताम्रकार, बृजेश नेमा, राजीव नेमा, शैलेश ताम्रकार, सतीश ताम्रकार, मनोज सोनी, ओमकार साहू, राकेश सोनी सक्रिय नजर आए प्रशासनिक अमला पूरी तरीके से अपना कर्तव्य निभाता नजर आया।



