हेल्थ

हैल्पिंग हैंड्स संस्था ने ग्रामों में पंहुचकर ग्रामीणों को मुहैया कराया मुफ्त इलाज, आइ फ्लू के निकले सबसे ज्यादा मरीज

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले में लगातार ही आइ फ्लू संक्रमण तेजी से अपने पेर पसार रहा है.जिसका असर अब शहरीय क्षेत्रो के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी देखनो को मिल रहा है. आए दिन बढ़ते संक्रमण के नए नए मामलों को लेकर अब तेंदूखेड़ा की हेल्पिंग हैंड्स संस्था भी काफी सक्रियता के साथ ग्रामीण इलाको में पंहुचकर मोबाइल डिस्पेंसरी के माध्यम से कैम्प लगाकर लोगों का मुफ्त इलाज कर रही है। इसी क्रम में संस्था के सदस्य रविवार के दिन सुबह 11 बजे बेलढाना ग्राम पहुचे जहां दोपहर 3 बजे तक करीब 150 मरीजों का मुफ्त इलाज किया.इस बीच कुछ मरीज बुखार, उल्टी दस्त, फंग्ल इंफेक्शन के मिले तो वहीं सबसे ज्यादा मरीज आइ फ्लू के निकलकर सामने आए जिन्हें निःशुल्क आइ ड्राप के साथ ही संक्रमण से बचने की जानकारी साझा करते हुए उन्हें नसीहत दी गई कि यदि वह आइ फ्लू संक्रमण से ग्रसित है तो वह अपना सही से इलाज कराए साथ ही वह परिवार के किसी भी सदस्य के संपर्क में न आए यह बीमारी एक दूसरे के संपर्क जय में आने से भी तेजी से फैलती है,अपनी आंखों को बार बार न मले, आंखों को ठंडे पानी से धुले और घर से निकलते समय चश्मे का उपयोग करे ताकि यह संक्रमण दुसरो को न फैले.आइ फ्लू से ग्रसित महिलाएं बबीता, राखी और 25 वर्षीय महिला रमा केवट भी कैम्प में इलाज कराने पहुची जहां आंखों का मुफ्त इलाज पाकर वह बेहद खुश हुई. साथ ही डॉ आर के चंदेल ने उन्हें आइ ड्रॉप दिया और सावधानी बरतें की सलाह दी.वहीं संस्था के अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि ब्लॉक के बहुत ऐसे गांव है जो मुख्यालय से 30 से 40 किलोमीटर दूर होने के चलते वहां स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर नहीं पहुच पाती वर्तमान में आई फ्लू संक्रमण तेजी फैल रहा है जिससे बड़े, बूढ़े के अलावा स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है जिनके स्वास्थ्य की परवाह करते हुए हमारी पूरी टीम लगातार ही सक्रियता के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पंहुचकर उनका मुफ्त उपचार कर रही है.तेंदूखेड़ा बीएमओ डॉ आर आर बागरी ने बताया कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है साथ ही यह आइ फ्लू संक्रमण सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों में देखनों को मिल रहा है और यदि कोई बच्चा आइ फ्लू की चपेट में आता है तो उनके परिजन घरेलू उपचार न करे उसे नेत्र चिकित्सा को दिखाए साथ ही बारिश के मौसम में सिर को ढककर ही घर से बाहर निकले।

Related Articles

Back to top button