बुंदेलखंड राज्य शीघ्र बनाने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा पत्र
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है जिसमें मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश के 7 जिले और मध्य प्रदेश के 6 जिलों को अलग कर एक अलग राज्य का निर्माण किया जाए जिसका नाम बुंदेलखंड रखा जावे भाषा और संस्कृति की दृष्टि से यह जिले बुंदेलखंड बोली के जिले माने गए हैं जहां बुंदेली प्रमुख रूप से प्रयोग में लाई जाती है इन जिलों में उत्तर प्रदेश के जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट और ललितपुर जिले हैं मध्य प्रदेश के 6 जिलों में सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दतिया हैं इन 13 जिलों को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य कि स्थापना निर्माण शीघ्र किया जावे जिसके लिए राष्ट्रपति महोदय को पत्र प्रेषित किया गया है ।
पत्र लिखने वालों में कुंदनलाल चौरसिया, ऋषभ कुमार साहू, लीलाधर साहू आदि के नाम प्रमुख हैं बुंदेलखंड राज्य बनाने हेतु जिन लोगों ने इसका समर्थन किया है जिनमे मुकेश जैन, सौरभ, सनत जैन, गिरीश शर्मा, सीताराम लोधी, भूपेंद्र ठाकुर, पहलाद साहू, अमित साहू दीपक चढ़ार दीपक विश्वकर्मा मनीष तिवारी राजू दुबे प्रीतम लोधी विजय भारिल डॉ वीरेंद्र लोधी विवेक चौरसिया अयोध्या नेमा मुन्ना नेमा शहजाद खान विजय लोधी संतोष शर्मा बद्री शर्मा अरविंद ठाकुर मोती गोड जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरपंच नीलेश जैन सरपंच रतन सिंह लोधी पू,सरपंच गौरी सिंह लोधी सहित अनेकों नाम शामिल हैं



