मध्य प्रदेश

कुआ में गिरे बैल को सुरक्षित निकाला, पुलिस एवं ग्रामीणों का मानवीय चेहरा सामने आया

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । मंगलवार को तहसील के ग्राम चंदन पिपरिया में शिवराज कुशवाहा के खेत में बने कुआ में शिवराज का पालतू बैल अचानक गिर गया था घटना की सूचना एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी को मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी जैथारी सत्येंद्र कुशवाहा, आरक्षक गगन शर्मा को मौके पर भेजा एवं ग्राम वासियों, सुरक्षा समिति सदस्य गण, सभी के सहयोग से बैल को रस्सियों के सहारे कुआ से बाहर निकाला, पुलिस एवं जनता का माननीय चेहरा सामने आया जिन्होंने कड़ी मेहनत करके कुएं में गिरे हुए बैल को रस्सियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला। जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button