मध्य प्रदेश

सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर जमकर की नारेबाजी

रायसेन नगर पालिका का मामला
ब्यूरो चीफ : विनीत माहेश्वरी
रायसेन । रायसेन नगर पालिका की खराब वित्तीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है जहां बेहिसाब हुए खर्च की वजह से दिनों दिन नगर पालिका की हालत दयनीय हो गई और कर्मचारियों को देने के लिए नगर पालिका के पास अब वेतन तक नहीं है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को वेतन ना मिलने की वजह से सफाई कर्मचारियों ने लामबंद होकर नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और चेतावनी दी है कि अगर वेतन नहीं दिया गया तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएगा।
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि प्रत्येक माह की 5 तारीख को वेतन दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन अब तक वेतन नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से सफाई कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वेतन नहीं मिला तो 26 जुलाई से महामाया चौक गांधी प्रतिमा के पास सफाई कर्मचारियों द्वारा अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button