कृषिपर्यावरण

मुहली खरीदी केंद्र में घटिया मूंग खरीदकर सरकार को लगाया जा रहा लाखों का चूना

घटिया मूंग की शीघ्र जांच की मांग
रिपोर्टर ; कुंदनलाल चौरसिया
ग़ौरझामर । मुहली सेवा सहकारी समिति उपार्जन कोड 58110083 ग्रीष्मकालीन मूंग को व्यापारियों की मिलीभगत से मूंग खरीदी केंद्र क्रेता द्वारा घटिया मूंग को व्यापारियों की बोरियों से लेकर सीधे खरीदी केंद्र की बोरियों में केवल बजन कर पैक किया जा रहा है जिसमें मूंग की गुणवत्ता क्वालिटी पर बिल्कुल ही‌ ध्यान नहीं दिया जा रहा है खरीदी गई मूंग में कचरे की मात्रा अधिक है और मिट्टी मिश्रण भी काफी देखने को मिला है जिसे साफ करके नहीं लिया जा रहा है बल्कि घटिया मूंग को किसानों के नाम पर फीडिंग कर सरकार से मोटी रकम ली जा रही है मूंग में भारी कचरा होने की शिकायतो पर जब पत्रकारों द्वारा मुहली खरीदी केंद्र पर पहुंच कर जांच की गई तो मूग की बोरियों में मूंग के साथ-साथ कचरा एवं मिट्टी भी अधिक मात्रा में लेना पाया गया जिसे साफ करने के बारे में समिति प्रबंधक से पूछा गया तो बताया कि अभी हम इन्हें पैक नहीं कर रहे हैं इन्हें बाद मे छानकर पैक किया जाएगा पत्रकारों ने वेयर हाउस के अन्दर जा कर देखा तो वहां पर ना ही किसी प्रकार की कोई छनाई मशीन मिली और न ही कोई छन्ना इत्यादि जिसके द्वारा मुंग को साफ किया जा रहा हो पत्रकारों ने कहा कि आप डायरेक्ट बोरियों में क्यों भर रहे हैं तो वहां पर उपलब्ध समिति सदस्यों द्वारा बताया गया कि मूंग की क्वालिटी सही है इसलिए डायरेक्ट बोरियो में भर कर सिलाई की जा रही है जबकि मूग में अत्यधिक कचरा मिट्टी पाया गया । इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मुहली बेयरहाऊस में खरीदी गई घटिया मूंग की जांच शीघ्र कराएं जिससे शासन को लगने वाला लाखों रुपए का चूना बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button