मध्य प्रदेश

साहू समाज व काँग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन

रिपोर्टर : प्रकाश जैन
बाड़ी । शहर के पत्रकार विनोद साहू द्वारा फेसबुक पोस्ट वायरल करने पर भाजपा नेताओं ने जगह जगह थानों में आवेदन दिए जबकि यही पोस्ट अन्य लोगों ने डाली थी, लेकिन बाड़ी नगर परिषद ने विनोद साहू के मकान तोड़ने के लिए एक नोटिस 17 जुलाई 2023 को दिया जिसमें समय सीमा महज तीन दिवस की दी गई । शुक्रवार की सुबह भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष ममता धर्मेंद्र चौहान ने अपने लेटरपेड पर पार्षदों के हस्ताक्षर पत्र पार्षदों के साथ थाने में आवेदन दिया और एक घंटे बाद ही 27 जुलाई 2023 नगर परिषद ने पुनः विनोद साहू को मकान तोडऩे का नोटिस थमा दिया । इससे पुनः नगर साहू समाज ने इसे अपना अपमान और विनोद साहू को भाजपा की प्रताड़ना करने की मंशा को देखते हुए शनिवार की सुबह तहसील कार्यालय में पहुँचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और उसके साथ 11 पृष्ठिए दस्तावेज लगाएँ ।
ज्ञापन सौंपते हुए साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष शरद साहू , वरिष्ठ नेता जवाहर लाल साहू परषोत्तम साहू व अन्य समाज के लोगों ने तहसीलदार संजय नागवंशी को कहा कि अगर कोई कार्यवाही राजनीतिक दबाव में होती हैं तो मध्यप्रदेश की सम्पूर्ण साहू समाज सड़कों पर आ जायेगी। अत:जो भी कार्यवाही हो बह विधि सम्मत होना चाहिए।
काँग्रेस ने भी दिया ज्ञापन ।
साहू समाज के साथ स्थानीय ब्लाँक काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भी विनोद साहू के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में अपनी साथियों के साथ तहसील को ज्ञापन सौपते हुए माँग की अगर विनोद साहू के साथ राजनीतिक दबाव में अगर कोई नुकसान होता हैं तो हम सड़क पर आँदोलन करने के लिए वाध्य होगें । ज्ञापन सौंपते समय हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील शर्मा, भगवान दास चौहान पूर्व अध्यक्ष नपा. विजय तोमर पूर्व नपा उपाध्यक्ष, शोभी खान, गोविंद ठाकुर, जसवंत मालवीय, हीरालाल मालवीय पूर्व पार्षद, सुरेश राय, दशरथ जैन, रामगोपाल चौहान पूर्व पार्षद, रामाधार शर्मा धावक, हरिसिंह ठाकुर कमानी बाले, दीपक यादव पार्षद प्रतिनिधि, अमित साहू पार्षद प्रतिनिधि, व काँग्रेसी कार्यकर्ता समाजसेवी वरिष्ठों सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button