संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता झूलती मिली फांसी के फंदे पर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खबर रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील के थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ककरूआ गुलाब गांव से है। जहां पर मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे मृतिका अपने ही घर में फांसी के फंदे पर घुटनों के बल मृत अवस्था में झूलती हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
आपको बता दें घटना के समय नव विवाहित वैजन्ती पत्नी अरविंद आदिवासी उम्र लगभग 20 वर्ष घर में अकेली ही थी। उसकी सास ससुर मजदूरी करने दूसरे गांव गए हुए थे वहीं पति खेत पर गया था। मृतक का 12 वर्षीय देवर जब घर आया तब उसने अपनी भाभी को फांसी के फंदे पर झूलता देखकर आस पड़ोस में रहने वालों को सूचना दी सूचना पर पुलिस और परिजनों को बुलाया गया मौके पर पुलिस एवं नायब तहसीलदार पहुंचे । मौके की कार्रवाई के बाद मृतका को अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर सत्यम सोनी एवं डॉक्टर सुषमा अधिकारी द्वारा शव का पीएम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच मैं लिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद आदिवासी का 1 वर्ष पूर्व वैजन्ती निवासी सागर जिले के थाना क्षेत्र देवरी के गांव भड़भड़ से विवाह हुआ था। पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।



