मध्य प्रदेश

मिशन एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल सिलौंडी के बच्चों द्वारा निकाली गई विशाल घोष बैंड रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 14 अगस्त 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सिलौंडी ग्राम में मिशन एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों ने अंतराष्ट्रीय संगीत घोष दल के साथ स्वच्छता को लेकर आगाज किया । समस्त ग्रामवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव का परिचय व अहसास कराया कि हमारे देश के सपूतों ने अपनी जान में खेलकर हमे पूरा देश दे गए तो क्या हम उनके द्वारा दिये गए इस अमूल्य धरोहर को स्वच्छ नही रख सकते ।
इसके साथ साथ समाज को नशामुक्त करने के लिए समस्त बच्चों द्वारा नशामुक्ति के नारों से अवगत कराया गया ।
इस विशाल घोष दल रैली में संस्था संचालक रामनरेश अध्यक्ष, कमलेश कोषाध्यक्ष, विनीता उपाध्यक्ष, प्रदीप स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य विकास कुमार साहू व समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button