मध्य प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एकीकृत बाल विकास परियोजना बेगमगंज द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिका, एएनएम, आशा एवं शिक्षकों तथा मीडिया कर्मियों की कार्यशाला का आयोजन वार्ड 11 में किया गया । कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी रामकुमार सोनी द्वारा बताया गया कि बेटियां भारत का भविष्य है उनकी सुरक्षा, शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है भ्रूणहत्या सामाजिक अपराध है इसकी रोकथाम हेतु समाज की प्रत्येक इकाई को आगे आना होगा। कार्यक्रम में किशोरी बालिका पूजा साहू द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए ।योजना पर विस्तृत जानकारी पर्यवेक्षक संगीता ठाकुर, टोप्पो तथा प्रेम बाई पंथी द्वारा दी गई । कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धनवाई द्वारा अपने विचार रखे गए तथा उमा अहिरवार द्वारा बेटियों पर लोकगीत प्रस्तुत किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टीम पर आधारित रंगोली की बनाई गई । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वर्षा राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button