परिवार परामर्श केन्द्र ने फिर सुलझाया पति-पत्नी के विवाद का मामला
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । परिवार परामर्श केंद्र इन दोनों सुर्खियों में है आए दिन पारिवारिक विवाद के मामले सुलझाए जा रहे हैं प्रत्येक सप्ताह एक या दो मामले पति-पत्नी के विवाद के सुलझाने में परिवार परामर्श केंद्र को महारत हासिल हो गई है ऐसे ही एक और मामले को सुलझाकर पति- पत्नी को साथ रहने को राजी किया गया।
जानकारी के मुताबिक अजयकुमार पुत्र कमल सेन निवासी विनायकपुर तहसील बेगमगंज का विवाह रजनी सेन पुत्री वीरसिंह ग्राम लुहर्रा थाना खुरई जिला सागर के साथ हुआ था लेकिन गत दो माह से पति-पत्नी के बीच आपसी मन मुटाव के कारण विवाद था । पत्नी दो माह से अलग-अलग रह रही थी परिवार परामर्श केन्द्र मैं मामला आने पर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में केंद्र के सदस्यों के समझाने पर दोनों पक्षो मे आपसी समझौता किया गया इस समझोता मे आलोक श्रीवास्तव एसडीओपी की विशेष भूमिका रही। परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्य सविता भार्गव, मोहन लाल सोनी, विन्देश्वरी श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह के.पी. सिंह ने सहयोग किया तो एक परिवार फिर बिखरने से बच गया और पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए।



