मध्य प्रदेश

2.87 लाख शिक्षकों को मिली खुशखबरी, क्रमन्नति के आदेश हुए जारी

रायसेन । शासकीय स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों की रोकी गई क्रमन्नति के आदेश जारी हुए शिक्षकों को प्रथम क्रमोन्नति 12 वर्ष द्वितीय क्रम उन्नति 24 वर्ष में प्रदान की जाती है पिछले कुछ वर्षों से क्रमान्नति रोकी गई थी इसके आदेश आज दिनांक को वित्त विभाग एवं डीपीआई के द्वारा जारी कर दिए गए जिससे मध्य प्रदेश के समस्त शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। वेतनमान मिलने से शिक्षकों को 3000 से लेकर 8000 तक का लाभ होगा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के रायसेन जिला अध्यक्ष तेगबहादुर सिंह राजपूत ने बताया कि हम आदेश के लिए शासन से कई बार गुहार कर चुके थे लेकिन आज शासन ने हमारे आदेश कर शिक्षक वर्ग को खुशियां दे दी। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने आज अधिकारियों को गुलदस्ता भेंटकर धन्यवाद प्रेषित किया एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को धन्यवाद प्रेषित किया है इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष भरत भाई पटेल, उपाध्यक्ष सीताराम रैकवार, प्रांतीय पदाधिकारी राजकुमार खत्री, भोपाल संभाग अध्यक्ष दर्शन ओढ़, रायसेन जिला अध्यक्ष तेगबहादुर सिंह राजपूत. जिला संयोजक राजेश जोशी, जिला प्रवक्ता मनोज शाक्य, संभागीय उपाध्यक्ष अरविंदसिंह रघुवंशी, भोपाल जिला अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, स्वतंत्र नेमा, एनपी शिल्पी, नरेश रघु, आनंद पाण्डेय, गजेंद्र रघु, अजय चौरसिया सहित सभी शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय विधायक रामपालसिंह राजपूत का आभार माना है और अपेक्षा की है कि शेष माँगों पर भी शीघ्र ही हल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button