मध्य प्रदेश

कैबिनेट में सुल्तानगंज तहसील की मंजूरी से क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह की मांग पर सुल्तानगंज को तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा के उपरांत कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दिए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि मंत्रि परिषद द्वारा जिला रायसेन में प्रस्तावित तहसील सुल्तानगंज का गठन किया गया जिसमें वर्तमान तहसील बेगमगंज के प.ह.न 34 से 61 तक, कुल 28 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। प्रस्तावित तहसील सुल्तानगंज के गठन के पश्चात शेष तहसील बेगमगंज में तहसील बेगमगंज के प.ह.न. 01 से 33 तक, इस प्रकार कुल 33 पटवारी हल्के समाविष्ट होगे। जिला रायसेन में नवीन तहसील सुल्तानगंज के कुशल संचालन के लिए कुल 17 पद स्वीकृत किये गये । जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहायक ग्रेड 2 के दो पद,, सहायक ग्रेड-3 के चार, सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के दो, जमादार/ दफतरी/ बस्तावरदार का 1, वाहन चालक का 1 शामिल है। और भृत्य के 5 पद स्वीकृत किए गए हैं।
सुल्तानगंज को तहसील का दर्जा मिलने पर क्षेत्र के कद्दावर नेता नत्थूसिंह बड़े भैया, संजय बुंदेला, देशराजसिंह तोमर, जगन्नाथसिंह यादव, बृजेंद्रसिंह बड़ेदा, जयकुमार जैन, बलरामसिंह ठाकुर, अनिरुद्धसिंह ठाकुर, राजकुमार यादव, तिलकसिंह तोमर, माधोसिंह बुंदेला, वीरसिंह मडिया, शिवराज सिंह गोरखी, खूबसिंह कुशवाहा, धर्मसिंह राजपूत, लक्ष्मी साहू, कमलेश लोधी साजखेड़ा, कमलेशसिंह मरखंडी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button