भाजपा कार्यकर्ताओ का निष्कासन समाप्त, घर वापिसी

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रायसेन। भाजपा प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा के आदेश पर रायसेन जिले के विभिन्न मंडलो के भाजपा कार्यकर्ताओ का निष्कासन समाप्त कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भविष्य में आप सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सच्ची ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सहयोग करते रहेगें आप सभी के वापसी उपरांत संगठन को एक और नई ऊर्जा प्राप्त होगी और अधिक मजबूती प्रदान होगी। ज्ञातव्य है कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार बनने अथवा भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध के कारण कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था। जिनकी विधानसभा चुनाव के पूर्व घर वापिसी की गई है।
भाजपा ने मंडल बरेली नगर लाखन सिंह राजपूत, शैलेन्द्र पटेल, अजय धाकड, अभिनव धाकड़
भाजपा नगर मंडल रायसेन से अनिल चौरसिया, श्रद्वा चौरसिया, भीम बघेल मनोज कुशवाह, अवधेश दीक्षित, इरसाद मामू, राजकुमार यादव मंडल साँची से संजय साहनी, राजू वाल्मीकि, रानी कुशवाह,
मंडल उदयपुरा से विश्वास सिंह राजपूत जयकुअर राजपूत, कैलाश सिंह राजपूत,
मंडल बेगमगंज नगर से बसंत कुमार शर्मा, राजकुमार जैन का निष्कासन समाप्त कर दिया है।




