मध्य प्रदेश

अज्ञात कारण से जंगली सुअर मादा की मौत तेजगढ़ वन परिक्षेत्र का मामला

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगलों में कई प्रकार के वन्य प्राणी विचरण करते हैं जिनकी आए दिन मौजूदगी का एहसास लोगों को होता है। वहीं तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ा गांव के हनुमतखेड़ा पहाड़ी के नीचे जंगली सुअर की अज्ञात मौत हो गई। मामले की जानकारी लगने के बाद तेजगढ़ वन अमला मौके पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई करते हुए पीएम के बाद उसका अंतिम संस्कार कराया गया। मौके पर तेन्दूखेड़ा एस डी ओ रेखा पटेल, डिप्टी रेंजर नेकनारायण खरे,बीट गार्ड, सुरेन्द्र, बीट गार्ड प्रमोद रावत चौकीदार भजन सिंह कमलेश सिंह लोधी कोटवार तेजी लाल अठ्या सहित ग्रामीणों की की मौजूदगी में सुअर का दाह संस्कार किया गया।इस संबंध में तेजगढ़ डिप्टी रेंजर नेकनारायण खरे से बात की तो बताया की रोड के बाजू में खेत मे मादा सुअर मृत अवस्था में मिली था।जानकारी मिलते है मोके पर पहुचे ओर रात भर बल तैनात रहा।बुधवार दोपहर में डॉक्टर डीएम लोधी आने के बाद पोस्ट मार्टम किया गया। अंतिम संस्कार किया सुअर की मौत का कारण अज्ञात हैं। घटना मंगलवार शाम की है।

Related Articles

Back to top button