40 साल से धारा 307 में फरार चल रहे वारंटी को गोहरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायसेन । पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव एवं वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते संपूर्ण रायसेन जिले में अपराधियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान एवम कांबिंग गस्त चलाई जा रही है।
इसी क्रम में थाना गोहरगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में विगत 40 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को पिपरिया जिला नर्मदापुरम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
माननीय जेएमएफसी न्यायालय गोहरगंज के न्यायालय से जारी आरटी नंबर 52/1980 धारा 454, 307 भादवी में स्थाई वारंटी मुन्ने शाह पिता अमीर शाह उम्र 62 साल निवासी ग्राम बड़वाई जो कि करीब 40 वर्ष से गिरफ्तार होने से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसे गौहरगंज पुलिस ने दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को टीम बनाकर काफी प्रयासो उपरांत पिपरिया जिला नर्मदपुराम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा वारंटी को आज दिनांक को न्यायालय पेश किया जाएगा वारंटी मुन्नेशाह को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी आरके चौधरी के नेतृत्व में एसआई एनके पाल, एएसआई शिवकुमार शर्मा, आरक्षक संजीव, आरक्षक राजकुमार दुबे की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है



