मध्य प्रदेशराजनीति

MP Election : विधायक सुरेंद्र पटवा का नामांकन मान्य

निर्दयलीय प्रत्याशी की आपत्ति किया था होल्ड
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के नामांकन को लेकर लगी आपत्ति की गई थी। जिस पर उनके नामांकन को होल्ड कर बुधवार को सुनवाई करने का निर्णय हुआ था जिस पर रिटरर्निंग ऑफिसर के यहां बुधवार को हुई आपत्ति पर सुनवाई जिसमे भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा को लेकर लगी आपत्ति की गई खारिज।
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के नामांकन को निर्वाचन द्वारा किया मान्य किया गया है। बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा को राहत मिलने से उनके समर्थकों के लिए अच्छी खबर है।
ज्ञातव्य हो कि मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच के उपरांत चार नामांकन निरस्त किए गए थे। निरस्त नामांकन पत्रों में तन्मय पटवा, गणेश मालवीय, सीमा शर्मा और विनोद राज शामिल है। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पटवा के नाम निर्देशन के संबंध में मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष 23 आप्पत्ति दर्ज कराई गई। जिसमे 3 स्वीकार की गई थी। निर्वाचन आयोग के प्रोफार्मा में छेड़छाड़ एव आपराधिक जानकारी छिपाने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई। भोपाल एव दिल्ली से आये वकीलों की बहस के बाद रिटर्निंग ऑफिसर भोजपुर ने सुनवाई का समय बुधवार सुबह 11 बजे तक का समय बढ़ाया था। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के नामांकन पत्र की जांच के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल, गणेश मालवीय एवं संयम जैन के द्वारा आपत्ति जताई दी गई थी कि सुरेन्द्र पटवा ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक प्रकरणों को लेकर कुछ जानकारियां छुपाई गई है।
जिसके चलते उनके नामांकन पत्र को होल्ड पर रखा गया था।

Related Articles

Back to top button