मध्य प्रदेश

वाल्मीकि समाज ने नगर में निकाली शोभायात्रा

सिलवानी । बाल्मीकि समाज द्वारा नगर में मंगलवार को बाल्मीकि जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा वार्ड 3 स्थित मंगल भवन से प्रारंभ हुई और मुख्य मार्गो से होते हुए बजरंग चौराहा पहुंची। इसके बाद वापस मंगल भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान व्यायाम शाला के युवा आकर्षक करतबो का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। चल समारोह में बाल्मिकी समाज के आराध्य भगवान बाल्मिकी के चित्र को एक रथनुमा वाहन में सजाकर रखा गया। इस अवसर पर भगवान बाल्मीकि के चित्र की नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की ।
इस अवसर पर घनश्याम कलोसिया, संजीव कलोसिया, ब्रजेंद्र कलोसिया, नीरज पारोचे, बाबूलाल पारोचे, आकाश कलोसिया, नरेंद्र कलोसिया, रविकांत कलोसिया, सुरेन्द्र सिहोते, दिनेश नरवारे, कमलेश नरवार, हर्षित कलोसिया, अर्पित कलोसिया छोटू पारोचे, मनोज डागोर, द्वारका प्रसाद, चन्द्रभान कलोसिया, दीपक डागोर, दीपक कलोसिया, नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में समामजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button