मध्य प्रदेश
मेकअप प्रतियोगिता में दीपू अरमा रही अब्बल
उदयपुरा । उदयपुरा नगर में वंशी ब्यूटी पार्लर द्वारा मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका साहू की उपस्थिति में आसपास की युवतियों ने मेकअप प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका साहू ने महिलाओं को खूबसूरत और फिट रहने के तरीके और सलाह दी। इस प्रतियोगिता में सिलवानी नगर की दीपू अरमा अब्बल रही। जिन्हे शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।



