देश विदेश
जिंदगी की जंग जीत गए मजदूर, टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया
मौके पर सीएम पुष्करसिंह धामी मौजूद
उत्तरकाशी में बड़ी सफलता
उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है, उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों में से पहले मजदूर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। रेस्क्यू में करीब आधे घंटे का समय लगेगा 41 मजदूरों को निकालना है।
वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पाइप पुशिंग का कार्य मलबे के आर-पार हो चुका है। अब श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।



