क्राइम

मामूली विवाद में डंडा से वार कर दी थी बुजुर्ग की हत्या

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । बरेली थाना के ग्राम खरगोन में बीते दिनों गुड्डू विश्वकर्मा की वेल्डिग वर्कशाप के बाजू में खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई, जिसमें मृतक की पहचान 70 वर्षीय निरपत सिंह राजपूत निवासी खरगोन के रूप में हुई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हत्या की आशंका से जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि मृतक निरपत सिंह राजपूत शराब पीने का आदी था। मृतक की पोस्टमार्टम रिर्पोट में उसके चेहरे पर किसी भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। जिस पर टीआई सुधीर अरजरिया के नेतृत्व में 2 टीम बनाई। एक टीम घटना स्थल पर पूछताछ एवं दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगाई गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें रात 1:36 बजे एक व्यक्ति घटना स्थल के पास घूमता दिखा और उसके हाथ में डंडा भी था। जिसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि घटना स्थल के थोड़ी दूर पर चाय नास्ते की दुकान चलाने वाले प्रदीप गुप्ता की मृतक ने घटना वालीं रात में शराब के नशे में हंगामा किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब उससे पूछताछ की गई तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, बाद में निरपत सिंह राजपूत की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसे जानकारी थी कि निरपत रात में खुले में ही सोता है, इसलिए योजना बनाकर रात में सोते में आरोपी ने मृतक की डंडे से सिर पर वारकर हत्या कर दी। जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो आरोपी भी गांव के अन्य लोगों के साथ घटना की जानकारी लेने पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button