मध्य प्रदेश
सड़क पर कीचड़ व पानी भरा आवाजाही में हो रही दिक्कत
सिलवानी। महज एक दिन की बारिश ने नगर में बदइंतजामी की पोल खोल दी है। जिन जगहों पर सडक उखड़ी पड़ी है उनके गड्ढों में पानी भराने के साथ कीचड़ की स्थिति बनने से आवाजाही करने वाले लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। सोमवार-मंगलवार को आने जाने के दौरान कई लोग गिरते उठते हुए नजर आए। नगर में कई जगह सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। जिनके ऊपर चलने के दौरान आए दिन लोग परेषानियों का सामना करते हैं, लेकिन अब बारिश के कारण उनकी तकलीफ बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों को इस तरफ ध्यान देकर जल्द समस्या दूर करना चाहिए।



