मामा ने साथियों के भांजे के साथ मारपीट कर उतारा मौत के घाट
आरोपी ही मृतक को बाइक से हाॅस्पिटल छोडकर हुये फरार
मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने किया हंगामा
एसडीओपी, टीआई ने संभाला मोर्चा
नामजद रिपोर्ट होने पर ही शव लेने हुये राजी
सिलवानी। सिलवानी तहसील के थाना बम्हौरी के ग्राम रिमझा में मंगलवार की रात्रि में रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया, बात इतनी बड़ी कि रिश्ते के मामा और उसके साथियों ने युवक की लात घूसों से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। वही मृतक के पिता एवं भानजे के साथ भी मारपीट की गई। वही दो आरोपी मृतक लेखराम केवट को मौत के घाट उतारने के बाद मृतक की बाइक से सिविल हाॅस्पिटल छोड़कर भाग गये।
जानकारी के अनुसार रिमझा के लेखराम केवट पिता रामचरण केवट उम्र 25 साल मंगलवार की सुवह घर से अपनी बाइक से 20 हजार रूपये लेकर पत्नि के आप्रेशन का बोलकर निकला था। जिसे रात मे लगभग 8 बजें रिमझा में ही प्रहलाद केवट, धनीराम, गोपाल, रघुवीर, धर्मेन्द्र, महेन्द्र, शोभाराम केवट से झगड़ा हो गया। जिस पर आरोपियों ने मिलकर लेखराम केवट को लात घूसों से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने आये भानजे संदीप केवट के साथ भी मारपीट कर उसे घर ले जाकर बांधकर फिर से मारपीट की गई वही मृतक के पिता रामचरण केवट के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपी रघुवीर केवट, गोपाल केवट मृतक की बाइक से बीच में बैठाकर सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी रात्रि करीब 10 बजे छोड़ने आये जिस पर डयूटी पर उपस्थित डाॅ.. एच.एन. मांडरे घटना की जानकारी मांगना चाही तो आरोपी गिरने का बोलकर हाॅस्पिटल से भाग गये। घटना के साक्ष्य हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बुधवार की सुबह मृतक के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट बम्हौरी थाने जाकर की तो पुलिस द्वारा मर्ग कायम जांच करने की बात कही। बम्हौरी पुलिस ने हाॅस्पिटल पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इस बीच मृतक के परिजन एवं ग्रामीण हाॅस्पिटल में आरोपियों की नामजद रिपोर्ट और गिरफ्तारी की मांग को हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी अनिलसिंह मौर्य, सिलवानी टीआई डीपी सिंह, बम्हौरी थाना प्रभारी अमरसिंह धाकड़ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन और ग्रामीण आरोपियों की नामजद रिपोर्ट एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे जिस पर एसडीओपी अनिलसिंह मौर्य ने पुलिस वाहन से मृतक के परिजनों को वाहन से बम्हौरी थाने भेजकर रिपोर्ट की काॅपी देने के निर्देश थानाप्रभारी बम्होरी को दिये। इस दौरान परिजन एवं ग्रामीणों का जमघट हाॅस्पिटल में लगा हुआ है।
मृतक 6 बहिनों में एक मात्र भाई था और उसके एक पुत्र सत्यम एवं दो पुत्री सृष्टि, और निशा है। पत्नि सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में एसडीओपी अनिलसिंह मौर्य ने बताया कि फरियादी संदीप केवट की रिपोर्ट पर प्रहलाद केवट, धनीराम, गोपाल, रघुवीर, धर्मेन्द्र, महेन्द्र, शोभाराम केवट के विरूद्ध मारपीट, झगड़ा, हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।



