धार्मिकमध्य प्रदेशराजनीति
229 विधान सभा का मंत्री हो सकता हूं पर उदयपुरा बरेली विधानसभा का मैं भाई दोस्त : नरेंद्र शिवाजी पटेल

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। रायसेन जिले के उदयपुरा विधायक और राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अपने क्षेत्र के दौरे पर रहे एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए जहां रामायण पाठ के दौरान मंजीरे बजाकर रामायण पाठ कर रहे मण्डल का उत्साह वर्धन किया तो वही अपने सम्बोधन मे बोले में प्रदेश की 229 विधानसभा का मंत्री हो सकता हूं पर उदयपुरा बरेली विधान सभा का मैं भाई दोस्त हूं। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शिखर तक जाना है अभी और आगे जाएगी बीजेपी, अटल बिहारी बाजपेयी ने स्ट्रक्चर खड़ा किया था जिसे शिखर पर ले जाने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी की साख बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी का यह शिखर बिंदू नही है इसे अभी और ऊपर जाना है।



