पर्यावरण

मौसम में घुली ठंडक:शाम को सर्द हवा ने 2 घंटे में 4.60 गिराया पारा

धुंध छाने से 1000 मीटर घट गई विजिबिलिटी,अगले 24 घंटे में उत्तरी हवा और गिराएगी रात का तापमान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। मौसम के तेवर धीरे-धीरे और सर्द होते जा रहे हैं। कल शाम ठंडी हवा चलने से 2 घंटे में तापमान 4.6 डिग्री तक लुढ़क गया था। धुंध छाने से शाम 7:30 बजे विजिबिलिटी भी 6000 मीटर से 1000 घटकर 5000 मीटर हो गई थी। शाम 5:30 बजे पारा 26.6 डिग्री पर था जो 2 घंटे बाद शाम 7:30 बजे लुढ़ककर 22 डिग्री पर आ गया था। इधर मंगलवार की शाम को न्यूनतम 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में रात का सबसे कम तापमान है।
दरअसल पिछले 5 दिन से 17 से नीचे है रात का पारा…..
रायसेन शहर में पिछले 5 दिन से रात का तापमान 17 डिग्री से कम बना हुआ है। इस अक्टूबर में अब तक दो बार पारा 16.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।
तापमान घटने की वजह…
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के मुताबिक उत्तर दिशा से सर्द हवा आने के कारण ही तापमान में गिरावट हुई। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है

Related Articles

Back to top button