नीम घाटी पर नहीं रुक रहे हैं भीषण सड़क हादसे, एक माह में हुई दर्जनों दुर्घटनाएं

अब तक सैकड़ो हादसों का गवाह बनी नीम घाटी
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन पर स्थित नीम घाटी इन दिनों भीषण सडक हादसों के मामले में चर्चा का विषय बन गई है यहां विगत एक वर्ष में अनेकों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं हालिया एक माह में दर्जनों भीषण सड़क हादसा होने से लोगों को हिला कर रख दिया है आए दिन होने वाले भीषण सड़क हादसों के कारण लोग दहशत में हैं इन तथा कथित दुर्घटनाओं को रोकने अथवा कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है परिणाम स्वरुप आए दिन दुर्घटनाओ पर दुर्घटनाये घटित हो रही हैं पिछले दिनों एक हरी मिर्च से लदा ट्रक अचानक नीम घाटी के मोड पर पलट गया जिसके कारण चार अन्य ट्रक आपस में टकरा गये जिसमे एक ट्क चालक की दर्दनाक मौत हो गई इसी प्रकार एक दिन पूर्व इसी घाटी पर दो मोटरसाइकिले आपस में टकराने से दोनों मोटरसाइकिल सवार चालकों की घटना स्थल पर ही मौत होने का समाचार मिला है इसके कुछ दिन पूर्व अत्यधिक कोहरे के कारण इसी स्थान पर कई वाहन आपस में टकरा गये थे जिससे यहां घंटो जाम लगने से यातायात प्रभावित हुआ था इस प्रकार ऐसी अनेकों घटनाएं इस घाटी पर घट चुकी हैं जिससे यह अभिशप्त घाटी के रूप में जानी जाने लगी है , लोगों का कहना है कि नीम घाटी पर आए दिन होने वाली भीषण सडक दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु प्रशासन को तात्कालिक रूप से ऐहतियातन कदम उठाने चाहिए।



