मध्य प्रदेश

चौरसिया समाज सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक सम्पन्न

सागर । चौरसिया समाज सागर द्वारा चौरसिया धर्मशाला पुर्वियाऊ सागर में समाज की बैठक 4 फरवरी 24 रविवार को आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 20 व 21 अप्रैल को मां महलवार मंदिर परिसर काकागंज में होने वाले सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन के संचालन हेतु निम्न कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अध्यक्ष इंजीनियर हरगोविंद चौरसिया, नवयुवक संगठन अध्यक्ष – समीर चौरसिया, महिला संगठन अध्यक्ष – सिम्पल सुनील चौरसिया साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों एवं समितियों का भी चयन किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से बसंत बाबा, श्रीराम पहलवान, बबलू पहलवान, ठाकुरदास, विजय, रमेश, रामदास, देवेंद्र, संजय सहारा, संजय लॉज, रामसेवक, डॉ.आशीष, खेमचंद, सुशील, सीताराम पचकोड़ी, आशाराम, लोकेश, अमन, अरविंद, नारायणदास, कमलेश, राजेश, राहुल, आकाश, हरीश, संजय, गजेंद्र, नितिन, अजय, कृष्णा, राजश्री, मीना, सविता, रानी, ज्योति, गुड्डी, सावित्री, राखी, खेमा, रेवती सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।
अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी समाजजनों का आभार मानते हुए सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का आव्हान किया है।

Related Articles

Back to top button