मध्य प्रदेश
तीन आंगनवाड़ी बिल्डिंग बनकर तैयार, हैंडोवर के इंतजार में, नौनिहाल हो रहे है परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर में ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 , वार्ड नंबर 20 भटुआ टोला एवं वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 गांधी चौक मे विगत लंबे समय से बनकर तैयार हो चुकी तीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को ग्राम पंचायत गौरझामर द्वारा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र प्रमुखों को हैंडोवर नहीं किए जाने से इन आंगनवाड़ी केन्दो में अध्यनरत नौनिहाल बच्चों को पर्याप्त व उपयुक्त भवन के अभाव मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कथित आंगनवाड़ी केंद्रो को किराए के मकानो अथवा स्कूल भवनो में लगाने को विवश होना पड़ रहा है। इस संबंध में संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रो की कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा हैंडोवर की कई बार मांग की गई लेकिन अनसुनी अनदेखी के चलते यह बिल्डिंग अभी भी हैंडोवर के इंतजार में खड़ी है प्रशासन इस ओर शीघ्र ध्यान दे।



