मध्य प्रदेशहेल्थ

एक्सरा रूम में लटका रहता है 24 घंटा ताला, मरीज परेशान

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । नगर का एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी भगवान भरोसे चल रहा है, परिसर क्षेत्र में रात में स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा छाया रहता है बाउंड्री के बाजू में पानी भरा रहता है एक्सरा मशीन तो लगी है पर कई महीनो से बंद पड़ी है, जननी एक्सप्रेस 108 का मरीज को तुरंत लाभ नहीं मिल पाता मात्र 2 ही डॉक्टर के भरोसे चल रहा है 40 गांव का इतना बड़ा स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में कई प्रकार की दवाओं का भी अभाव, रोगी कल्याण समिति की कई सालों से नहीं हुई बैठक, इस तरह स्वास्थ्य केंद्र में कई छोटी-मोटी समस्याएं हैं जिनका निराकरण नहीं होने से मरीज काफी परेशान रहते हैं। नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया है कि इन समस्याओं पर ध्यान देकर इन समस्याओं को हल करें जिससे मरीज परेशान ना हो।

Related Articles

Back to top button