हितग्राही मूलक कार्यो की जिला पंचायत उपाध्यक्ष सागर ने ली समीक्षा बैठक

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। विकास खण्ड देवरी मे ग्राम पचायत स्तर पर हुए विभिन्न विकास कार्यो एवं हितग्राही मूलक कार्यो की जिला पंचायत उपाध्यक्ष के मुख्य आतित्थ्य एवम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने हितग्राहियों के कार्यों की समीक्षा बैठक ली ।
देवरी जनपद पंचायत के हितग्राहियों के कार्यों की समीक्षा बैठक मंडी प्रांगण में आयोजित की गई जिसमे सभी विकासखंड के हितग्राहियों से उनके कार्य कपिलधारा कूप खेत तालाब , वृक्षारोपण सहित नाडेप सहित सभी योजनाओं का एक एक कर कार्यों के बारे में जानकारी ली कार्य सुनिश्चित हो निर्देश दिए, साथ ही वर्ष 2020-21, 21-22 में स्वीकृत अपूर्ण कार्य जल्द पूर्ण करें, पूर्ण कार्यों की सीसी जारी कर पूर्णता प्रमाण जारी करने आवश्यक निर्देश दिए, पीएचई विभाग द्वारा स्वच्छता किट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लाडली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा संबोधित कर विकासखड़ विकास का माडल बने ऐसी योजना बनाने का आग्रह किया और सभी अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया, जनपद पंचायत सीईओ मनीषा चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोती आदिवासी, इंद्राज लोधी, नरेंद्र आदिवासी, अंकुर नायक, वीरेंद्र सेमराखेड़ी, रामजी दुबे, रामटेक जनपद सदस्य अंत्योदय अध्यक्ष देवेंद्र रसेना, काशीराम डुगरिया, सभी उपयंत्री एपीओ, जनपद कर्मचारी गण सरपंच गण, सचिव, रोजगार सहायक, हितग्राहीगण उपस्थित रहे।



