धार्मिकमध्य प्रदेश

सरस्वती पूजन व पाटी पूजन माँ सरस्वती की हुई आराधना, छात्रो ने किया हवन पूजन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा नगर मे स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में बसंतपंचमी पर्व हर्षोउल्लास के साथ ही ज्ञान विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन अर्चन कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार के प्राचार्य विनोद गर्ग सभी आचार्य दीदीयो के सहयोग से किया गया। माँ सरस्वती पूजन के साथ ही नवीन प्रवेशित भैया बहनों का पाटी पूजन, विद्यारंभ संस्कार विद्यालय समिति के अध्यक्ष किशन जानवानी, सचिव अनुपम सराफ कोषाध्यक्ष डॉ आनंद मोहन जैन, अंजना सराफ, पंडित ब्रजेश उपाध्याय द्वारा संपन्न कराया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन स्वर्णालता पाठक एवं प्रभात मिश्रा प्रभारी प्राचार्य द्वारा किया गया। इस दौरान शाला के कार्यालय प्रमुख नंदकुमार मिश्रा, कार्यालय सहायक उमेश विश्कर्मा, रामजी पटैल, आरटी प्रमुख, स्मृति व्यौहार, अर्चना राय, सरोज मरावी, आशा विश्कर्मा, रक्षा चौबे, ममता सोनी, बस चालक परिचालक सहित भईया बहन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button