देश प्रेमियों के जहन में बस एक सवाल? किस रूप में याद करें 14 फरवरी

हमारे देश के लिए काला दिवस के रुप मे था ये दिन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए शहीदो का गांव 14 फरवरी को किस रुप मे याद करे। आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमारे जवानों के ऊपर हमला किया गया था। सिहोरा मझौली के ग्राम पंचायत खुड़ावाल गाव की है जुबानी हर जुबा पर है आज 14 फरवरी को जबलपुर के लिए गौरव का दिन रहा कि आतंकवादियों के हमले में ग्राम खुडावल का लालअश्विनी काछी इस हमले में शहीद हो गया। ग्राम खुडावल में आज शहीद अश्वनी को शहीद स्मारक स्थल में जबलपुर से आये हुये सीआरपीएफ के जवानों द्वारा शहीद की जन्मभूमि में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान शहीद अश्वनी के परिजनों में उपस्थित माता कौशल्याबाई काछी, भाई सुमंत काछी, गुरु दयाल काछी, अवधेश काछी, ग्रामीण जन सहित ऐडवोकेट व सरपंच गजेंद्र खमरिया, रामलाल दाहिया, महेंद्र पटेल, जगत पटेल, सनत दुबे के साथ आंचल वासियो सहित लोगों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस श्रद्धा सुमन कार्यक्रम के पश्चात कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन शहीद परिवार के द्वारा किया गया।
शहीद स्थल में सिहोरा नगर से पत्रकार साथी नरेश सिंह चौहान, प्रवीण कुररिया, सुनील तिवारी, चंद्रमणि त्रिपाठी, पवन चौरसिया, मनीष श्रीवास, दिनेश सोनी, पवन यादव, उमेश विश्वकर्मा सहित सभी पत्रकारगण शहीद स्थल में उपस्थित रहे हैं।



