खट्टे मीठे बेरो से लदे बेरी के पेड, आम पर आये बौर, टेशु के फूलो की आई बहार
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सदाबहार बसंत ऋतु के आगमन से जहां समुची वसुंधरा इन दिनो बासन्ती रंग से सराबोर है वही इस समय यहां के आम के पेडो पर जहां बौर आने से भंवरे अपना गीत गाते गुन्जार करते देखे जा रहे है वही सहज सामने देखकर मुंह मे पानी लाने वाले बेरी के बेर सभी जगह पककर पेडो पर आ गये है, पेडो पर इस समय खट्टे मीठे पके बेरो से पेड लदे हुए है जो सभी ललचा रहे है। खेत, खलिहानो, मेढो, सडको के किनारे, वन प्रान्तर मे और आसपास लगे टेशु, पलास, सेमल, गुलमोहर आदि के पेडो पर आये लाल लाल फूलो से चारो ओर का वातावरण रंग बिरंगा व खुशनुमा हो गया है। खेतो मे खडी रवि फसले इन दिनो अपने पूरे सबाब पर है चहुंओर हरियाली पतझर और नये नये पत्तो के कोपल आने के मिले जुले मौसम के नजारे से ऐसा लगता है बस देखते ही रहे, इस समय सदाबहार बसंत ऋतु का मौसम सभी को आकर्षित कर रहा है, लुहावने सुहावने मदमाते बसंत को लोग सहज खोना नही चाहते और इसको आत्मसात करने स्मरणीय बनाने के लिए यात्राओ पर्यटक स्थलो तीर्थ स्थानो पर जाकर एन्जाय कर रहे है।




