हाजी हकीम पठान मन की बात के जिला प्रभारी नियुक्त
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी.डी शर्मा एवं हितानंद शर्मा की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रभुदयाल कुशवाह एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान के निर्देशऔर पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर ने नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का जिला रायसेन का प्रभारी हाजी हकीम पठान को नियुक्त किया है और उम्मीद जताई है कि हाजी हकीम पठान दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेगें।
हाजी हकीम पठान के मनोनयन पर वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, सुरेश ताम्रकार, राकेश भार्गव, जगदीश लोधी, रामलाल सोनी, शहादत अली, हाफिज मो. इलियास, शारिक शाह खान, राकेश राय, विनोद श्रीवास्तव, हेमंत विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा, लईक पठान, बदर पठान, विमल कुमार जैन, उवैस मंसूरी आदि प्रमुख है।


