मध्य प्रदेश
5 एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर को किया इधर से उधर

कलेक्टर ने किया प्रशासनिक फेरबदल
रायसेन । लोकसभा चुनाव के पूर्व कलेक्टर अरविंद दुबे ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर को इधर से उधर किया है। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि बदलाव करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार कलेक्टर अरविन्द दुबे ने रायसेन एसडीएम मुकेश कुमार सिंह को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी जगह संयुक्त कलेक्टर पीसी शाक्य को रायसेन एसडीएम नियुक्त किया है। डिप्टी कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग को प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नियुक्त किया है। एसडीएम सिलवानी प्रकाश नायक को एसडीएम गोहरगंज नियुक्त करते हुए यहां पदस्थ एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव को सिलवानी एसडीएम नियुक्त किया है।



